फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र में रविवार को धार्मिक तनाव की स्थिति बन गई। दरअसल, गांव वहवलपुर में गुरु पूर्णिमा को काली की शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान दूसरे समुदाय के बच्चों ने काली के खप्पर में पानी और मोहरम फेंक दी।
इस मामले में दूसरे दिन हुई पंचायत के बाद मामला रफा दफा हो गया था। रविवार को आसपास के गांव के करीब पांच सैकड़ों लोगों की भीड़ गांव के मंदिर पर एकत्रित हो गई। इसकी सूचना दूसरे समुदाय के लोगों ने पुलिस को दे दी। सूचना पर एसडीएम संजय कुमार, सीओ सोहराब आलम, कंपिल, कायमगंज व शमशाबाद थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा।
वहीं, बवाल की आशंका पर पुलिस लाइन का फोर्स और पीएसी को भी बुला लिया गया। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर किया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बहाल रखने के लिए गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है।



More Stories
सीएम योगी “स्कूल चलो अभियान” का वाराणसी से करेंगे भव्य शुभारंभ,नामांकन, पाठ्य-पुस्तक वितरण और जन जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर।
दिल्ली – इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई किराया बढ़ाया,आज रात 12 बजे से लागू।
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।