February 6, 2026

NCR Live News

Latest News updates

ग्रेटर नोएडा जीएनआईओटी इंस्टीट्यूश ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 11 फरवरी को दीक्षांत समारोह,बिहार के राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि।

एनसीआर लाइव:ग्रेटर नोएडा शहर के नॉलेज पार्क स्थित मैनेजमेंट शिक्षा के क्षेत्र में विख्यात संस्थान जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आगामी ग्यारह फरवरी को पीजीडीएम पाठ्यक्रम 2023–25 बैच के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।* यह कार्यक्रम संस्थान परिसर में संपन्न होगा।

इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आरिफ मोहम्मद खान,राज्यपाल, बिहार उपस्थित रहेंगे।* वे पीजीडीएम पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान करेंगे एवं अपने प्रेरणादायक संबोधन से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
*जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह* ने बताया कि पीजीडीएम पाठ्यक्रम 2023–25 बैच के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ व्यावसायिक दक्षता का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस बैच के सभी विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा शत प्रतिशत प्लेसमेंट सहयोग प्रदान किया गया है, जो जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस की इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा प्रणाली और मजबूत कॉरपोरेट कनेक्ट का प्रमाण है।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार, पीजीडीएम पाठ्यक्रम 2023–25 बैच के विद्यार्थियों ने शिक्षा, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
दीक्षांत समारोह उनके परिश्रम, समर्पण और उज्ज्वल भविष्य की औपचारिक मान्यता का प्रतीक है।
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज का यह दीक्षांत समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी गर्व का क्षण होगा। संस्थान परिवार को विश्वास है कि यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की परंपरा को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

About Author