फर्रुखाबाद : वर्ष 2014 के रेल बजट में केंद्र सरकार ने जिले में चार रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज स्वीकृत किए थे। जिसमें अभी दो ओवरब्रिज के निर्माण का काम चल रहा है। इसी बीच सेतु निगम ने फतेहगढ़ की जिला जेल रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर भूमिगत पाइप लाइन, सीवर लाइन व नाली पर आने वाले व्यय का इस्टीमेट मांगा गया है।
भोलेपुर व शुकरुल्लापुर की रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। शहर की देवरामपुर रेलवे क्रासिंग व कायमगंज की पश्चिमी रेलवे क्रासिंग पर अभी कोई काम शुरू नहीं हो पाया है। इन क्रासिंग पर भी वर्ष-2014 के रेल बजट में ओवरब्रिज की स्वीकृति मिली थी। राज्य सेतु निगम के उपपरियोजना प्रबंधक (बांदा) अरुण कुमार ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि जिला जेल चौराहे की रेलवे क्रासिंग संख्या-146 पर दो लेन का ओवरब्रिज निर्माण कराया जाना है। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सरकार को पत्र लिखे थे। इस कारण ओवरब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव कार्ययोजना में शामिल किया जा रहा है। इसके परिप्रेक्ष्य में ओवरब्रिज के क्षेत्र में आ रही भूमिगत पाइप लाइन, सीवर लाइन, नालियों को 18 मीटर चौड़ाई से एवं रेलवे फाटक के दोनों ओर 400-400 मीटर लंबाई से हटाते हुए होने वाले व्यय का वितरण तत्काल उपलब्ध कराएं ताकि उसे विस्तृत योजना में शामिल किया जा सके।
रोज-रोज लगने वाले जाम से मिलेगी मुक्ति
कानपुर रोड से बरेली और कायमगंज की ओर आने वाले वाहन इसी क्रासिंग से होकर इटावा-बरेली हाईवे पर पहुंचते हैं। इसके अलावा फतेहगढ़ के लोग मोहम्मदाबाद, बेवर, छिबरामऊ जाने के लिए भी इसी क्रासिंग का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही जिला जेल, सेंट्रल जेल का भी यही रास्ता है। इस कारण यहां पर जब भी रेलवे क्रासिंग बंद होती है तो काफी भीषण जाम लगता है। इसमें घंटों वाहन खड़े रहे हैं। जेल से कैदियों को न्यायालय लेकर आने वाले वाहन भी जब फंसते हैं तो उनकी सुरक्षा को भी खतरा पैदा होता है। इस ओवरब्रिज के निर्माण होने से इस समस्या से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी।



More Stories
सीएम योगी “स्कूल चलो अभियान” का वाराणसी से करेंगे भव्य शुभारंभ,नामांकन, पाठ्य-पुस्तक वितरण और जन जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर।
दिल्ली – इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई किराया बढ़ाया,आज रात 12 बजे से लागू।
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।