संवाद सूत्र, जहानगंज : जनपद की सीमा पर स्थित काली नदी के किनारे जुए की सूचना पर पुलिस ने गदनपुर तुर्रा गांव के निकट छापा मारा। पुलिस ने मौके से 10 जुआरियों को पकड़ लिया और थाने लाकर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। उपनिरीक्षक भभूती प्रसाद को बुधवार शाम सूचना मिली कि गदनपुर तुर्रा गांव के पास स्थित काली नदी के निकट खेतों में एक पेड़ के नीचे बड़ी संख्या में जुआरी जुआ खेल रहे हैं। जिस पर पुलिस ने यहां छापा मारा तो अफरातफरी मच गई। पुलिस ने यहां कन्नौज जनपद की कोतवाली छिबरामऊ के गांव बानपोई निवासी राजू तथा कुनाल मिश्रा, दादर कालोनी छिबरामऊ निवासी रितिक चौहान, इसी थाना क्षेत्र के गांव मधोई निवासी अनिल कुमार मिश्रा, अजय कुमार, अकबरपुर निवासी नेकराम तथा ग्रेसीगंज निवासी रामविलास को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर निवासी कादिर व हसनूर तथा फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भोपतपट्टी निवासी राजू को मौके से गिरफ्तार कर लिया। कई जुआरी मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस ने जामा तलाशी में 5800 रुपये तथा माल फड़ से 4700 बरामद दिखाए। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया।



More Stories
सीएम योगी “स्कूल चलो अभियान” का वाराणसी से करेंगे भव्य शुभारंभ,नामांकन, पाठ्य-पुस्तक वितरण और जन जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर।
दिल्ली – इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई किराया बढ़ाया,आज रात 12 बजे से लागू।
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।