ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मिलकर बुधवार को जलपुरा स्थित जमीन पर हो रहे अतिक्रमण के कुछ हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया। उसे प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है।जलपुरा में कालोनाइजर बाउंड्री बनाकर तालाब की जमीन (खसरा नंबर-129) को कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। इसका कुल एरिया करीब 2.22 हेक्टेयर है। दादरी के तहसीलदार विवेकानंद मिश्र, राजस्व निरीक्षक नरेश शर्मा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्कि सर्किल एक व तीन के प्रभारी चेतराम, लेखपाल चांदवीर मलिक, जगदीश पाल, राजकुमार व दर्शन कुमार की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कुछ हिस्से से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है। बुधवार को हुई कार्रवाई में दो जेसीबी लगाई गई थी। तालाब के शेष हिस्से पर से अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाएगा। मेरठ मंडलायुक्त व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ सुरेन्द्र सिंह ने सरकारी जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।