नीदरलैंड में आयोजित किये गये वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में बैडमिंटन खेल में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर उत्तर प्रदेश पुलिस व देश का नाम रोशन करने वाले कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में नियुक्त कांस्टेबल गगन कुमार पासवान को
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह द्वारा आज दिनांक 04/08/2022 को अपने कार्यालय में मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर द्वारा उनकी प्रतिभा को सराहते हुए उन्हे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई और आगे भी इसी तरह देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।नीदरलैंड देश में दिनांक 22/07/2022 से दिनांक 31/07/2022 तक वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स का आयोजन किया गया था जिसमें 70 देशों से आये पुलिसकर्मियों द्वारा 50 से अधिक खेलो में प्रतिभाग किया गया था। पुलिस लाइन, गौतमबुद्धनगर में नियुक्त 2011 बैच के कांस्टेबल गगन कुमार पासवान द्वारा बैडमिंटन डबल्स खेल में भाग लिया गया था उनके जोडीदार न्यूजीलैंड पुलिस में नियुक्त भारतीय मूल के सुनिल दहिया थे। दोनों खिलाडियों द्वारा मलेशिया देश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया गया है। कांस्टेबल गगन कुमार पासवान मूल रूप से बिहार के रहने वाले है व इनके पिताजी भी उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्त थे, अपनी पढ़ाई के समय से ही उनको बैडमिंटन खेल में रूचि थी। इनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के कारण पूरे विश्व में देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस का भी नाम रोशन हुआ है।पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह द्वारा कांस्टेबल गगन कुमार पासवान को भविष्य में उनकी तैयारियों को लेकर ट्रेनिंग के लिए आश्वस्त किया गया है। इस मौके पर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह, डीसीपी महिला सुरक्षा मीनाक्षी कात्यायन, डीसीपी मुख्यालय रामबदन सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा जोन आशुतोष द्विवेदी उपस्थित रहे। सम्मान कार्यक्रम के बाद विजेता खिलाड़ी के उपलक्ष में पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया है।पुलिस कमिश्नर कार्यालय से पुलिस लाइन तक अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह के साथ कांस्टेबल गगन कुमार पासवान गए हैं जहां पर पुलिस अधिकारीगण विजेता खिलाड़ी के साथ दोपहर के भोजन में सम्मिलित होंगे।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।