गौतमबुद्धनगर 5 अगस्त, 2022आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिला अधिकारी सुहास एल0वाई0 के नेतृत्व में जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि विगत दिवस आबकारी निरीक्षक गौरव चन्द व आबकारी निरीक्षक रवि जायसवाल
द्वारा कोंडली पर चेकिंग के दौरान एक आल्टो गाड़ी वाहन संख्या-UP14ES9787 से 2 पेटी में कुल 48 केन बियर व 3 इवनिंग स्पेशल ब्राण्ड के बोतल के साथ 2 व्यक्ति सूरज कुमार पुत्र रत्नपाल व संजय कुमार पुत्र मुन्ना तथा एक बजाज ऑटो वाहन संख्या -UP16DT6508 से 60 केन ट्रूवर्ग ब्रांड के बियर के साथ 3 अभियुक्तों दुलाल मंडल पुत्र रामचन्द्र मंडल ,सुशांत मंडल पुत्र लव मंडल, मिथुन मंडल पुत्र हुकुमचंद को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुये जेल भेजा गया। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।



More Stories
लखनऊ – यूपी सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्री को लेकर लिया बड़ा फैसला,अब प्रदेश में बिना पैन कार्ड के किसी भी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी।
शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,50 हजार का इनामी बदमाश रिहान ढेर।
लखनऊ-योगी सरकार ने पूर्ब चंदौली जनपद के 1 मामले में तीन SDM अधिकारियों को किया निलंबित।