February 14, 2026

NCR Live News

Latest News updates

वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ एमिटी विश्वविद्यालय में निकाली प्रभात फेरी,वाइस चांसलर के नेतृत्व में शिक्षको छात्रों और कर्मचारियों ने लिया हिस्सा।

एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा देश की आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ मनाते हुए प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला के नेतृत्व में हजारों की संख्या में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस प्रभात फेरी में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर वंदे मातरम्, भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से एमिटी परिसर गुंजायमान होता रहा।एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम एमिटी विश्वविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभात फेरी का आयोजन कर रहे है और स्वंय को गौरवांवित महसूस कर रहे है। भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा एमिटी अपने छात्रों को मूल्यों और संस्कति को पोषित करने के साथ आधुनिक शिक्षा प्रदान कर रही है। इस आजादी को प्राप्त करने के लिए जाने कितने शहीदों और नायको ने अपने प्राणों की आहुति दी हम सभी को उनके बलिदानों के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। उन्होनें छात्रो से कहा कि इस आजाद देश को विकास के नये आयामों पर ले जाने की जिम्मेदारी आपकी है। शिक्षा, गरीबी उन्मूलन और समाज में शांति और सद्भाव लाने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है। हम सभी को विचार करना चाहिए कि हम एक व्यक्ति के रूप में, समूह के रूप में, संगठन के रूप में सभी क्षेत्रों में अपने देश के विकास मे किस प्रकार योगदान दे सकते है। यह स्वंतत्रता दिवस का जश्न यही नही रूकना चाहिए बल्कि इसी भावना के साथ हर दिन मनाया जाना चाहिए।इस प्रभात फेरी के अंर्तगत छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये जिन्होनें अपने प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें