डाॅ.ऐ.पी.जे.अब्दुल कलाम तकनिकी विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित जाॅनल लेवल स्पोर्ट्स फैस्ट-2022 में गलगोटिया काॅलिज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी ग्रेटर नोएडा की फुटबाॅल टीम ने ट्राॅफी पर किया कब्जा। यह प्रतियोगिता जेएसएस एकेडमी गाजियबाद में आयोजित हो रही थी जिसमें गलगोटिया की टीम नें लगातार तीन मैच जीतकर सेमी फाईनल में जगह बनाई। सेमी फाईनल में जेएसएस गाजियबाद की टीम को पैनल्टी शूटआउट में हराकर फाईनल में प्रवेश किया। फाईनल मैच में गलगोटिया और जीएल बजाज की टीमों के बीच खेला गया जो एक संघर्ष पूर्ण मैच रहा जिसमें दोनों टीमें निर्धारित समय में कोई गोल नही कर पायी जिससे मैच बराबरी पर रहा मैच पैनल्टी शूट आउट में खेला गया लेकिन फिर से कोई परिणाम नही निकल पाया। जिसके बाद मैच रैफरी ने सडन डैथ घोषित किया जिसमें गलगोटिया की टीम ने 2 के मुकाबले 3 गोल मारकर मैच जीता और फाईनल अपने नाम करके स्टेट लेवल के लिये क्वालिफाई भी कर लिया। टीम की इस जीत पर विश्वविद्यालय के सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने पूरी टीम को बधाई दी।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।