Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
ग्रेटर नोएडा। विश्वकर्मा दिवस के शुभ अवसर पर इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा के सदस्य जे के इंडस्ट्रीज के बाहर आम जनता को शुद्ध पेय जल उपलब्ध करवाने हेतु प्याऊ का शुभारम्भ किया गया। जनता की सुविधा को देखते हुए इसमें वाटर कूलर एवं आर ओ से पानी की सप्लाई दी गयी है। इसका निर्माण जे के इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर नरेश कुमार चौहान ने करवाया है। इकोटेक 3 थाने के कोतवाल विनोद कुमार जी ने फीता काटकर आज इस प्याऊ का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर बोलते हुए कहा की इस तरह की सुविधा आम लोगों तक पहुँचाना बहुत ही पुण्य का काम है। इस मौके पर चौगानपुर चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ,आई इ ए के महासचिव संजीव शर्मा , कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, ऐ डी पांडेय , महिपाल , राजीव जैन , प्रदीप शर्मा , अमित उपाध्याय , विवेक अरोरा , अमित त्यागी समेत क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।