उत्तर प्रदेश के कानपुर में भीषण हादसा हुआ है यहां श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे श्रद्धालु उसके नीचे दब गए.।इस घटना में 27 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजन को दो लाख की सहायता दिए जाने का ऐलान किया गया है। वहीे घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी. इससे 26 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए. जानकारी पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।बताया जा रहा है कि साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव निवासी शृद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से फतेहपुर में चंद्रिका देवी मंदिर गए थे. ट्राली में करीब 50 से ज्यादा लोग सवार थे. वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क के किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर तालाब में जा गिरी।जानकारी के अनुसार, कानपुर साढ इलाके में यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग चंद्रिका देवी के दर्शन कर लौट रहे थे. उसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी में जा गिरी. घटना में अब तक 26 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 11 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं. कुछ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।