नई दिल्ली। जैन समाज को एकजुट करने और समाज के लोगों के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान करने के साथ युवाओं को देश ही नहीं विदेश में पहचान दिलाने के लिए पूरा समाज एकजुट होकर लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में जीतो नार्थ जोन के पदाधिकारियों की घोषणा की गयी, जिसमें विभिन्न पदों पर लोगों को जिम्मेदारी दी गयी है। इस दौरान बजरंग बोथरा जीतो नार्थ जोन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। रमन जैन वाइस चेयरमैन,मनीष जैन चीफ सेक्रेटरी, राजेश जैन ज्वाइंट सेक्रेटरी शैलेश कुमार जैन ट्रेजरार, सोनाली हेमन्त जैन कन्विनर, महिला विंग, पारुल जैन को-कन्विनर महिला विंग, श्रेयांश जैन को यूथ विंग कन्विनर की जिम्मेदारी मिली है। पिछले महीने जैन समाज जीतो खेल का आयोजन किया था, जिसमें युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी, जिसको लेकर जैन समाज में काफी उत्साह है। बजरंग बोथरा ने बताया जो जिम्मेदारी मिली हैं उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाउंगा। समाज के लोगों को आर्थिक व शैक्षणिक रूप से ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए विभिन्न योग्यताओं को आगे बढ़ाने व तरासने के लिए पूरी टीम मिलकर काम करेगी।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।