September 1, 2025

NCR Live News

Latest News updates

गौतमबुद्धनगर की स्पेशल टीम व थाना नालेज पार्क पुलिस ने अवैध रूप से विदेशी नागरिको द्वारा फर्जी पासपोर्ट/वीजा व अवैध ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,3 नाइजीरियन अभियुक्त गिरफ्तार।

गौतमबुद्धनगर की स्पेशल टीम व थाना नालेज पार्क पुलिस ने अवैध रूप से विदेशी नागरिको द्वारा फर्जी पासपोर्ट/वीजा व अवैध ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,3 अभियुक्त गिरफ्तार।


कब्जे से METHAMPHETAMINE CRYSTAL MDMA श्रेणी का अमेरिकन ड्रग्स 65 ग्राम व अंतरराष्ट्रीय लगभग कीमत 12 लाख रूपये व 18 पासपोर्ट फर्जी व 21 फर्जी स्कैन वीजा , 16 ATM Card, 30 मोबाइल फोन, 20 फर्जी Activate SIM, 03 स्टाम्प पैड, 01 रबड़ स्टाम्प, 02 FFRO फर्जी कापी, 02 लैपटाप , 48 फर्जी US Dollar, 01 अदद कार नं0 DL3CAY2683 होण्डा CR-V रंग लाइट ग्रीन, 01 फलिनों स्कूटी नं0 DL105Z5558 रंग लाल, 05 चैक बुक , 01 अदद पासबुक इण्डियन बैक बरामद।


दिनांक- 17.10.2022 को स्पेशल ऑपरेशन टीम द्वारा अवैध रूप से विदेशी नागरिकों द्वारा फर्जी पासपोर्ट , वीजा व मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले अभियुक्तो(03 विदेशी व्यक्ति) द्वारा 1. OLADELE JIMOH पुत्र TIJANI मूल निवासी नाइजीरिया हाल पता सै0-01 विजय एन्कलेव द्वारिका दिल्ली 2. Collins Tabugbo Odimba पुत्र Odimba मूल निवासी नाइजीरिया हाल पता गली नं0 15 कृष्णा पुरी विकास पुरी दिल्ली 3. AZUH DANIEL NWACHINEMERE पुत्र AZUH निवासी नाइजीरिया हाल पता Z.G.49A First Floor मन्दिर मार्ग महावीर एन्कलेव पार्ट 1 PS डाबरी द्वारिका दिल्ली जिनके सम्बन्ध में थाना नालेज पार्क में मु0अ0सं0 257/22 8/20/21 NDPS Act व मु0अ0सं0 258/2022 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 14 विदेशी नागरिक अधिनियम थाना नालेज पार्क में पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त दिल्ली , NCR व नोएडा में फर्जी पासपोर्ट व वीजा व अवैध ड्रग्स की सप्लाई करते थे जो नोएडा, दिल्ली व NCR में पासपोर्ट व वीजा विदेशी नाइजीरियन नागरिक व चीनी नागरिक को फर्जी वीजा कूटरचित दस्तावेज से तैयार कर 10,000 रूपये में उपलब्ध कराते थे व विदशी ड्रग्स को उच्च दामों में सप्लाई करते थे।
अभियुक्तों का अपराध करने का तरीका:-

तीनों अभियुक्त नाइजीरियन मूल के विदेशी नागरिक हैं जो भारत में एजुकेशन वीजा , टूरिस्ट वीजा व मेडिकल वीजा पर आये थे जिनका वीजा समाप्त हो गया था तत्पश्चात तीनों विदेशी नागरिकों ने मिलकर फर्जी वीजा कूट रचित दस्तावेजों की सहायता से बनाकर नाइजीरियन मूल के व्यक्तियों नागरिकों व अन्य विदेशी नागरिकों को 10,000 हजार व उससे भी अधिक दामों में बनाकर देते थे तथा दिल्ली , NCR व नोएडा के आसपास क्षेत्रों में विदेशी ड्रग्स सप्लाई करते हैं। जो अपनी पहचान छुपाकर भारत में रह रहे थे तथा सिम कार्ड अपनी आई-डी पर न लेकर फर्जी आई-डी पर चलाते थे।
अभियुक्तों का विवरणः
1- OLADELE JIMOH पुत्र TIJANI मूल निवासी नाइजीरिया हाल पता सै0-01 विजय एन्कलेव द्वारिका दिल्ली
2-. Collins Tabugbo Odimba पुत्र Odimba मूल निवासी नाइजीरिया हाल पता गली नं0 15 कृष्णा पुरी विकास पुरी दिल्ली
3- AZUH DANIEL NWACHINEMERE पुत्र AZUH निवासी नाइजीरिया हाल पता Z.G.49A First Floor मन्दिर मार्ग महावीर एन्कलेव पार्ट 1 PS डाबरी द्वारिका दिल्ली

About Author