NCR Live News

Latest News updates

कासना पुलिस द्वारा लूट के अभियोग में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट के 4 मोबाइल फोन बरामद।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

ग्रेटर नोएडा दिनांक 05.11.2022 को थाना कासना पुलिस द्वारा लूट के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्त 1.मोहित पुत्र लखपत सिहं निवासी ग्राम मैंथना जगतपुर, थाना औरंगाबाद, जिला बुलन्दशहर 2.तरुण पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम खानपुर, थाना कासना, जिला गौतमबुद्धनगर 3.कपिल पुत्र रणधीर सिहं निवासी ग्राम भावसी, थाना औरंगाबाद, जिला बुलन्दशहर को थाना क्षेत्र के चौकी घंघोला के सामने से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया एक मोबाइल फोन रीयल मी 6 प्रो रंग काला सम्बन्धित मु0अ0सं0 254/2022 धारा 392 भादवि व 03 अन्य मोबाइल फोन बरामद हुए है। वादी दिलवेश गौतम पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी मीर पुर बगवाला, थाना अगोता, बुलन्दशहर ने स्पेलेन्डर बाइक पर सवार 03 अज्ञात लडकों द्वारा वादी का मोबाइल रियल मी 6 प्रो छीनकर ले जाने के सम्बन्ध में थाना कासना पर मु0अ0स0 254/2022 धारा 392 भादवि पंजीकृत कराया गया था। थाना कासना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में लूटा गया मोबाइल फोन के साथ-साथ विभिन्न जगहों से लूटे गये 03 अन्य मोबाइल फोन ओप्पो कम्पनी, मोबाइल सेमसंग जे-2, व एक आइफोन रंग सफेद बरामद हुए है।अभियुक्तों का विवरणः1.मोहित पुत्र लखपत सिहं निवासी ग्राम मैंथना जगतपुर, थाना औरंगाबाद, जिला बुलन्दशहर।2.तरुण पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम खानपुर, थाना कासना, जिला गौतमबुद्धनगर।3.कपिल पुत्र रणधीर सिहं निवासी ग्राम भावसी, थाना औरंगाबाद, जिला बुलन्दशहर।

About Author