NCR Live News

Latest News updates

नोएडा सेक्टर-142 पुलिस ने घर से चोरी करने वाली घरेलू सहायिका को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 हसली सोने की, 2 जोड़े बुन्दे सोने की,8 सिक्के चाँदी के,2 कंगन सोने के,1 लाख 90 हजार रूपये नगद बरामद।

गौतमबुद्धनगर आज दिनांक 06.11.2022 को थाना सेक्टर-142 नोएडा पुलिस द्वारा घर से चोरी करने वाली घरेलू सहायिका ममता देवी पत्नी गोविन्द पता निवासी ग्राम भौराजपुर, थाना जाफरगंज, जिला फतेहपुर वर्तमान पता निवासी सुनील शर्मा का किराये का मकान, अम्बेडकर पार्क के पास, हनुमान मन्दिर के पीछे, झण्डापुर, थाना साहिबाबाद, जिला गाजियाबाद को थाना क्षेत्र के सेक्टर-142 एडवान्ट टावर के सामने, हाईवे पर परीचौक की तरफ जाने वाले रास्ते पर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के कब्जे से 01 हसली सोने की, 02 जोड़े बुन्दे सोने की, 01 माला आर्टिफिसियल, 08 सिक्के चाँदी के, 01 सफेद मोतियो की कनौती, 02 कंगन सोने के, 01 कंगन आर्टिफिसियल व 1 लाख 90 हजार रूपये नगद बरामद हुए है।

घटना का विवरणः
वादिया श्रीमती नीरजा नारायण पत्नी स्वं विजया नारायण निवासी टावर-3, पूर्वांचल रायल सोसाइटी, सेक्टर-137 द्वारा तहरीर दी गई थी की उनकी देखरेख में लगी घरेलू सहायिका ममता देवी द्वारा उनके आभूषण व एटीएम कार्ड से पैसे चोरी कर लिये गये है। जिसके आधार पर थाना सेक्टर-142 पर मु0अ0सं0 113/22 धारा 381 भादवि0 पंजीकृत किया गया था।
अभियुक्ता का विवरणः
ममता देवी पत्नी गोविन्द पता निवासी ग्राम भौराजपुर, थाना जाफरगंज, जिला फतेहपुर वर्तमान पता निवासी सुनील शर्मा का किराये का मकान, अम्बेडकर पार्क के पास, हनुमान मन्दिर के पीछे, झण्डापुर, थाना साहिबाबाद, जिला गाजियाबाद।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें