NCR Live News

Latest News updates

ग्रेटर नोएडा साइबर सेल व दादरी पुलिस ने लेप्स हुयी इंश्योरेंस पालिसी का सैटलमैंट कराने के नाम पर 80 लाख की ठगी करने वाले गैंग का पुलिस ने किया खुलासा,महिला सहित 05 अभियुक्त गिरफ्तार।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 08.11.2022 को साइबर सेल ग्रेटर नोएडा व थाना दादरी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये लेप्स हुयी इंश्योरेंस पालिसी का सैटलमैंट कर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुये महिला अभियुक्ता प्रियंका पत्नी दीपक निवासी तिबडा रोड मोदीनगर गाजियाबाद एवं 04 अभियुक्तों 1. दीपक कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी तिबडा रोड मोदीनगर गाजियाबाद 2. जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र लटोरी मल निवासी शिवा कालोनी गांधीपार्क अलीगढ 3. विशाल त्यागी पुत्र बिजेन्द्र निवासी गांव मोहगलीपुर थाना चरथावल मुजफ्फरनगर 4. हरेन्द्र पुत्र कृष्ण पाल निवासी ग्राम लाडपुर थाना बीबीनगर बुलंद शहर को बीलकट दादरी से गिरफ्तार किया गया है, कब्जे से 08 मोबाइल, 06 सिमकार्ड, 04 एटीएम कार्ड, 05 डायरी, 04 डाटाशीट, 02 मोहर (01 मोहर जीबीआइसी, दूसरी मोहर मिनिस्ट्री फाइनेंस), 02 आधार कार्ड बरामद, जिसके सम्बन्ध में थाना दादरी पर मु0अ0स0-396/22 धारा 420,467,471,120 बी,34 भादवि,66 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया।

अपराध करने का तरीकाः-
अभियुक्तों द्वारा लेप्स इंश्योरेंस पॉलिसी धारको को बीमा लोकपाल बनकर कॉल की जाती थी तथा पॉलिसी के लेप्स हुये पैसे को कई गुणा बढाकर पैसा रिकवर कराने के नाम पर पिछले 02 वर्षो से वादी श्री अशोक शर्मा से अब तक अस्सी लाख रूपये की ठगी की गयी है। अभियुक्तों द्वारा संगठित रूप से एक राय होकर लेप्स बीमा पॉलिसी धारको को कॉल करके पैसा रिकवर करने का प्रलोभन देकर रजिस्ट्रेशन चार्ज व अन्य चार्ज के नाम पर ठगी कर पैसा लिया जाता था जिसे ये लोग पीडितों को बाद में पूरा रिफंड करने के नाम पर ठग लेते थे।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0स0-396/22 धारा 420,467,471,120 बी,34 भादवि,66 आईटी एक्ट थाना दादरी
अभियुक्तों का विवरण-
1. महिला अभियुक्ता प्रियंका पत्नी दीपक निवासी तिबडा रोड मोदीनगर गाजियाबाद
2. दीपक कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी तिबडा रोड मोदीनगर गाजियाबाद
3. जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र लटोरी मल निवासी शिवा कालोनी गांधीपार्क अलीगढ
4. विशाल त्यागी पुत्र बिजेन्द्र निवासी गांव मोहगलीपुर थाना चरथावल मुजफ्फरनगर
4. हरेन्द्र पुत्र कृष्ण पाल निवासी ग्राम लाडपुर थाना बीबीनगर बुलंद शहर।

About Author