उत्तर प्रदेश के सरकारी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कड़ाई से अंकुश लगाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और अहम निर्णय किया है। अब रिश्वतखोरों पर ‘पैनी नजर रखने के लिए राज्य के सभी मंडलों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन(एसीओ) की यूनिटें होंगी। इसके लिए आठ नई यूनिटों के गठन के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दे दी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए जीरो टालरेंस प्राथमिकता में है। वह सभी जगह पर काम करता है। सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार के साथ ही कार्य में शिथिलता के मामले में उनका निर्णय देश के अन्य राज्यों के लिए मिसाल बना है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडल में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की एक-एक यूनिट खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने आठ नई यूनिटों के गठन को मंजूरी दी है।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।