ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर दो व तीन में खराब गुणवत्ता की रोड बनने की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर प्रभारी जीएम प्रोजेक्ट सलिल यादव ने तीन सदस्यीय समिति बना दी है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया के जरिए शिकायत आई थी कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर तीन के बी व डी ब्लॉक और सेक्टर दो के एफ ब्लॉक की सड़कें कुछ दिन पहले ही बनीं थी, अब उखड़ने लगी हैं। सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाया गया था। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सीईओ रितु माहेश्वरी ने परियोजना विभाग को इसकी जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सलिल यादव ने दो वरिष्ठ प्रबंधकों व कंसल्टेंट एजेंसी राइट्स के डीजीएम की संयुक्त समिति बना दी है। समिति को तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा है कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।