February 17, 2026

NCR Live News

Latest News updates

नोएडा सेक्टर-63 पुलिस द्वारा सर्विलांस की मदद से 3 दिन पूर्व अपहृत 3 नाबालिग लडकियों को सकुशल तलाश कर परिजनों के किया सुपुर्द,नोएडा पुलिस ने परिजनों के चेहरे पर लौटाई खुशियां।

नोएडा दिनांक 30.12.2022 को वादी द्वारा थाना सेक्टर-63 नोएडा पर सूचना दी गयी कि एक महिला रानी सिंह उसकी दो पुत्री (उम्र करीब 17 वर्ष व उम्र करीब 15 वर्ष) सहित 03 लड़कियों को बहला फुसलाकर अपने साथ कही ले गयी है। वादी उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-63, नोएडा पर मु0अ0सं0 501/22 धारा 363/366 भादवि बनाम रानी सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा, गौतमबुद्धनगर द्वारा 03 टीमों को गठन किया गया तथा अपहृत तीनों लडकियो की तलाश हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-63, नोएडा को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया तो पाया गया कि एक महिला उक्त लडकियों को ले जाते हुए दिखाई दी, जिस पर आस-पास के रेलवे स्टेशन जैसे- नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार तथा गाजियाबाद रेलवे स्टेशनों व बस स्टैण्ड एवं अन्य संभावित स्थानों पर चेक किया गया तो उक्त लडकियां नही मिली। इसके बाद मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्ता रानी सिंह द्वारा प्रयोग मे लाये जा रहे मोबाइल नं0 को सर्विलांस की मदद से ट्रेस किया तो मोबाइल फोन बंद मिला तथा इसी क्रम में बार-बार लोकेशन लेने पर पता चला कि लोकेशन मुम्बई में आ रही है। उपरोक्त नम्बर से एक लडकी द्वारा एक नंबर जो किसी टेंपो चालक का था उससे बात की गई और अपनी मम्मी को मुंबई में होना बताया गया। टेंपो चालक का नंबर लेकर उस से वार्ता की गई तो टेंपो चालक ने बताया कि मैं इनको बांद्रा रेलवे स्टेशन पर बांद्रा छोड़कर आ गया था। बांद्रा से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को सर्च किया गया तो समय 09ः20 बजे पर एक ट्रेन बांद्रा से दिल्ली के लिए थी उम्मीद के अनुसार जिस ट्रेन में यह बैठ सकती थी उसकी जानकारी ली गई कुछ समय बाद अभियुक्ता रानी सिंह के मोबाइल फोन का लोकेशन लिया गया तो लोकेशन गोधरा स्टेशन से पीछे था। उसके बाद पुलिस टीमो में से एक पुलिस टीम ट्रेन के रास्ते तथा दूसरी पुलिस टीम सडक के रास्ते गुजरात तथा मुम्बई के लिए लोकेशन के अनुसार चलते रहे तथा गोधरा आरपीएफ थाना प्रभारी से वार्ता की गई और सूचना से अवगत कराया गया तथा उनके द्वारा रेलवे स्टेशन गोधरा पर टीटी से संपर्क किया गया टीटी द्वारा बताया गया कि एक महिला व तीन लड़कियां गार्ड के डब्बे के पास जनरल बोगी में बैठी हुई है। जिन्हें आरपीएफ द्वारा उतारकर थाने पर बैठाकर पुलिस टीम को जानकारी दी गई और नाम पता भी बताए गए। इसके बाद पुलिस टीम गोधरा रेलवे स्टेशन पर इनके परिजनों को लेकर मौके पर पहुंची व अपहृत 03 नाबालिग लडकियों को सकुशल तलाश कर लिया गया। जानकारी करने पर पता वाली की एक लड़की उक्त महिला की ही पुत्री है एवं उक्त महिला द्वारा नाबालिग दोनो लड़कियों को बहला फुसलाकर घूमने के बहाने अपने साथ लेके जाया जा रहा था। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। परिजनों द्वारा नोएडा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गई।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें