ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने ऑनलाइन पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। सीईओ ने निर्देश दिए हैं कि अगर शिकायतों का सही ढंग से निस्तारण किए बिना डिस्पोज लिख दिया गया तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी मंगलवार को जनसुनवाई कर रहीं थीं। इस दौरान यह शिकायत सामने आई, कि आइजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत को अभी हल नहीं किया गया है, फिर भी डिस्पोज लिख दिया गया। इस पर सीईओ ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि किसी भी पोर्टल पर प्राधिकरण से जुड़ी शिकायत मिलने पर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से उसका निस्तारण किया जाए, सिर्फ शिकायतों की संख्या कम करने के लिए औपचारिकता करते हुए डिस्पोज न लिखा जाए। अगर किसी विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा इस तरह की गलती की गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीईओ ने जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को भी प्राथमिकता पर समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतकर्ता को दोबारा से जनसुनवाई में न पड़े। सीईओ ने प्राधिकरण की बिल्टअप हाउसिंग स्कीम के आवंटियों को पजेशन देकर रजिस्ट्री कराने और किसानों के छह फीसदी भूखंड से जुड़े मसलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।