आज दिनांक 24/12/2022 दिन शनिवार को उमा पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे धूम धाम से मनाया गया। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया।
प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित नाट्य मंचन भी किया एवं सेंटा क्लॉज के रूप में सजे छोटे छोटे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।
सेंटा क्लॉज के स्वरूपों में सजे बच्चों ने क्लास रूम में साथियों को चॉकलेट, टॉफी, केक व अन्य उपहार भेंट किए। विद्यालय प्रांगण को क्रिसमस ट्री, गुब्बारे व रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। विद्यालय के चेयरमैन डॉo विपिन भाटी तथा प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह चौहान एवं विनोद चौधरी व समस्त स्टाफ भी प्रोग्राम का हिस्सा बने।



More Stories
ग्रेटर नोएडा जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (रजत जयंती समारोह) – द्वितीय दिवस की प्रमुख झलकियां,के.एल.जी.रजत जयंती बोटेनिकल गार्डन का भव्य उद्घाटन।
रजत जयंती के 25 स्वर्णिम वर्ष: जीएनआईओटी ग्रुप में भव्य समारोह का आगाज़ ,12 से 18 फरवरी 2026,संस्था की 25 वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा।
ग्रेटर नोएडा जीएनआईओटी इंस्टीट्यूश ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 11 फरवरी को दीक्षांत समारोह,बिहार के राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि।