February 5, 2025

NCR Live News

Latest News updates

थाना रबूपुरा पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25,000 रुपए का इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।

गौतमबुद्धनगर आज दिनांक 26.01.2023 को चेकिंग के दौरान थाना रबूपुरा पुलिस और 25,000 रुपए के इनामी वांछित लुटेरे बदमाश के बीच हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान करौली अंडरपास से आगे ग्राम करौली के जंगल से बदमाश शाहरुख पुत्र जब्बार निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गई गोली पैर में लगने के कारण बदमाश घायल हो गया है। बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है। बदमाश शाहरुख के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर मय 03 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस, एक R-15 ब्लैक कलर की मोटरसाइकिल व 3,000 रूपये संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 62/22 धारा 394/411 IPC थाना रबूपुरा बरामद हुए है। अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। शाहरुख शातिर किस्म का लुटेरा है जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर 20 व 24 आदि में लूट व चोरी के कई अभियोग पंजीकृत है, इसके द्वारा अपने साथियों सहित दिल्ली एनसीआर में कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर 31/03/2022 को गजेंद्र निवासी मिर्जापुर जो एक्सप्रेस-वे ATS के सामने बस की इंतजार में खड़ा हुआ था, तभी पीछे से एक होंडा सिटी कार आई जिसमें 4 व्यक्ति सवार थे, गजेंद्र के सेक्टर-37 जाने के लिए कहने पर कार में बैठा लिया कुछ दूर चलने पर उसके साथ मार-पीट कर उससे ₹30,000 रुपए छीन कर उसको हाईवे पर छोड़ कर चले गए थे, जिसके सम्बन्ध में थाना रबुपुरा पर मु.अ.स. 62/22 धारा पंजीकृत हुआ था। अभियुक्त उक्त अभियोग में वांछित चल रहा था। इसी अभियोग में इसके ऊपर 25,000 का इनाम घोषित है। इसका एक साथ ही पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

अभियुक्त का विवरण:
शाहरुख पुत्र जब्बार निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली।

आपराधिक इतिहास का विवरण:

1- मु.अ.स. 62/22 धारा 394/411 IPC थाना रबुपुरा।
2-मु.अ.स 1066/16 धारा 392/411 IPC थाना सेक्टर 24।
3-मु.अ.स. 1294/19 धारा 25 A Act थाना सेक्टर 24।
4-मु.अ.स. 1933/18 धारा 392/411 IPC थाना सेक्टर 20।
5-मु.अ.स. 1938/18 धारा 392/420/414/411 IPC थाना सेक्टर 20।
6-मु.अ.स. 1929/18 धारा 392/411 IPC थाना सेक्टर 20।
7-मु.अ.स. 1932/18 धारा 392/411 IPC थाना सेक्टर 20।
8-मु.अ.स. 186/19 धारा 380/411/457/419 IPC थाना सेक्टर 20।
9-मु.अ.स. 1933/18 धारा 392/411 IPC थाना सेक्टर 20।
10-मु.अ.स. 1930/18 धारा 392/420/414/411 IPC थाना सेक्टर 20।
बरामदगी का विवरण:

1.एक अवैध तमंचा .315 बोर मय 03 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस,
2.एक R-15 ब्लैक कलर की मोटरसाइकिल
3.3,000 संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 62/22 धारा 394/411 IPC थाना रबूपुरा, गौतमबुद्धनगर।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें