नोएडा गौतमबुद्धनगर आज दिनांक 23.02.2023 को थाना सेक्टर 58 पुलिस और लुटेरे बदमाश के बीच छोटा डी पार्क के पास हुयी मुठभेड में 25,000 हजार रूपये का इनामी बदमाश फिरोज पुत्र मोहम्मद रफीक मूल निवासी मंझोल थाना चरिया बैरपुर जिला बेगूसराय बिहार वर्तमान निवासी झुंडपुरा सेक्टर 08 थाना फेस-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर गोली लगने से घायल व गिरफ्तार,

कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस, चोरी की 01 स्कूटी व एक बैग जिसमें सोने चांदी के आभूषण हैं बरामद हुआ है। बैग में पाए आभूषणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। घायल बदमाश थाना सेक्टर 49 से लूट के अभियोग में वांछित चल रहा जिसकी गिरफ्तारी पर थाना सेक्टर 49 से 25 हजार का इनाम घोषित था।



More Stories
बिसरख पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरो को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।
ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार,कब्जे से 1 तमंचा .315 बोर मय 1 जिन्दा कारतूस बरामद।
नोएडा थाना सैक्टर 58 पुलिस ने 1 वाहन चोर को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल व एक अवैध चाकू बरामद।