ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को जनस्वास्थ्य विभाग की परियोजनाओं की भी समीक्षा की। सीईओ ने कहा है कि सभी सेक्टरों व गांवों के हर घर से कूड़ा उठाने के लिए कंपनी का चयन निर्धारित समयावधि में कर लें। इसी माह कंपनी का चयन कर 01 अप्रैल से हर घर से कूड़ा उठवाने की प्राधिकरण की योजना है। सीईओ रितु माहेश्वरी ने ग्रेटर नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सभी प्रमुख स्थलों पर अच्छे डस्टबिन रखवाने और उनका कूड़ा उठाकर नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। इस बैठक में एसीईओ मेधा रूपम, ओएसडी रजनीकांत व वरिष्ठ प्रबंधक उत्सव निरंजन आदि शामिल रहे।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।