ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ अमनदीप डुली व एसीईओ आनंद वर्धन ने मंगलवार को जन सुनवाई की। इस दौरान सेक्टर ज्यू वन में पानी की लाइन टूटने और जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत सामने आई, जिस पर एसीईओ ने जल विभाग को निर्देश दिया कि जलापूर्ति से जुड़ी टीम अलर्ट पर रहें। शहर में कहीं भी जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत मिले, तो उसे तत्काल दूर करें। अगर इस कार्य में लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी व कांट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई में निवासियों ने ग्राम बिसरख में आबादी भूखंड का आवंटन, सेक्टर ओमीक्राॅन-1 में नालियों की सफाई आदि की समस्याएं भी सामने रखीं। एसीईओ ने संबंधित विभागों को इन समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसीईओ आनंद वर्धन ने जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि सभी रिहायशी सेक्टरों से नियमित तौर पर कूड़ा उठाया जाना चाहिए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। इसके अलावा किसानों के 6% प्लॉट शीघ्र विकसित करने और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए। जन सुनवाई के दौरान एसीईओ ओएसडी हिमांशु वर्मा, जीएम आरके देव समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद रहे।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।