ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदारों के नाम रजिस्ट्री तेज हो गई है। सोमवार को 59 फ्लैट खरीदारों के नाम रजिस्ट्री हुई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओसएडी सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को को सॉलिटेयर इंफ्रा होम, स्टार सिटी रियल एस्टेट, गौड़ संस हाईटेक, कामरूप इंफ्राबिल्ड, इंडो ग्रीन प्रोजेक्ट, महालक्ष्मी बिल्डटेक , पिजन बिल्डहोम, न्यू-वे होम्स, पंचशील बिल्डटेक, एंथम इंफ्रा, एंटाइसमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर और जिंदल प्रमोटर्स के 59 फ्लैटों की रजिस्ट्री हुई। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा है कि फ्लैट खरीदारों को उनका आशियाना दिलाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से हर संभव प्रयास किए जाएंगे।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।