February 5, 2025

NCR Live News

Latest News updates

सूरजपुर पुलिस ने 2 चोरो को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी किया गया एक ट्रैक्टर स्वराज ट्राली बरामद।

गौतमबुद्धनगर दिनांक 09.05.2023 को वादी का ट्रैक्टर स्वराज रजि0नं0 यूपी 16 एएस 8940 को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0 249/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। दिनांक 09.06.2023 को मुकदमा उपरोक्त में चोरी हुए ट्रैक्टर शौराज 735 रंग नीला व सफेद का रजिस्ट्रेशन नम्बर -यूपी 16 एएस 8940 मय ट्राली को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेन्स व बीट पुलिसिंग के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर रुपवास तिराहे बाईपास से अभियुक्त 1. मुकेश उर्फ काले पुत्र कल्याण सिंह 2. लोकेश पुत्र राजेश के कब्जे से ट्रैक्टर मय ट्राली के बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की वृद्धि की गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. मुकेश उर्फ काले पुत्र कल्याण सिंह निवासी- ग्राम सिरोरा माजरा नंगलिया थाना गुन्नौर जनपद सम्भल हाल पता-ग्राम बडपुरा थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 25 वर्ष
2. लोकेश पुत्र राजेश निवासी-ग्राम हरफरी थाना धनारी जनपद सम्भल उम्र करीब 20 वर्ष

पंजीकृत अभियोग का विवरणः
मु0अ0सं0 249/2023 धारा 379/411 भादवि. थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर बनाम मुकेश उर्फ काले व लोकेश उपरोक्त।

बरामदगी विवरण-
ट्रैक्टर स्वराज 735 रंग नीला व सफेद का रजिस्ट्रेशन नम्बर -यूपी 16 एएस 8940 मय ट्राली

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें