लखनऊ : 28 अगस्त, 2023 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भाई-बहन के पारस्परिक अटूट प्रेम, स्नेह व विश्वास के पावन पर्व रक्षाबन्धन के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में माताओं, बहनों तथा बेटियों के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि निःशुल्क बस सेवा 48 घण्टे के लिए उपलब्ध होगी। दिनांक 29 अगस्त, 2023 की रात्रि 12 बजे से दिनांक 31 अगस्त, 2023 की रात्रि 12 बजे तक माताओं, बहनों तथा बेटियों के लिए निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।