दतिया, 29 अगस्त।सीएम योगी झांसी में तमाम सारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद यहां से सीधा मध्य प्रदेश के दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ पहुंचे और वहां पर विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने यहां महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक भी किया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। यह कार्यक्रम पूरी तरह से निजी कार्यक्रम रहा, जिसमे सीएम के साथ कुछ ही खास अधिकारीगण उपस्थित थे। इससे पहले सीएम योगी मई 2022 में भी यहां आ चुके हैं।

मां पीतांबरा शत्रु नाश की अधिष्ठात्री देवी है। दतिया में स्थित मां पीतांबरा सिद्धपीठ की स्थापना साल 1935 में हुई थी। यहां पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और फिर राजमाता विजयाराजे सिंधिया तक, सबने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया है। ऐसा माना जाता है कि इस स्थान पर आने वाले की मुराद जरूर पूरी होती है। उन्हें राजसत्ता का सुख जरूर मिलता है। वहीं मंदिर प्रांगण में स्थित वनखंडेश्वर महादेव शिवलिंग को महाभारत काल का बताया जाता है।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।