ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने छपरौला में अधिसूचित एरिया पर अवैध कब्जे को सोमवार को ध्वस्त कर दिया और करीब 25000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने छपरौला गांव में अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। प्राधिकरण के एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में है। यहां पर बाउंड्री बनाकर अवैध कालोनी काटी जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर परियोजना विभाग की टीम प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों, स्थानीय पुलिस व पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गई और लगभग 25000 पर मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कर लिया। उन्होंने कालोनाइजरों को चेतावनी दी है कि दोबारा से अतिक्रमण करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।