ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सर्दी को देखते हुए राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के पास 25 बेड का रैन बसेरा तैयार कर दिया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग के वर्क सर्कल साथ की तरफ से यह रैन बसेरा बनाया गया है। मरीज के साथ बड़ी संख्या में तीमारदार जिम्स आते हैं। इस रैन बसेरा के बनने से उनको ठहरने की बड़ी सुविधा हो गई है। रैन बसेरा में बिस्तर की भी व्यवस्था की गई है। प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जरूरत के हिसाब से और भी रैन बसेरा बनाए जाएंगे।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।