ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 11.12.2023 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा खैरपुर गोल चक्कर से एसीई सिटी के तरफ जाने वाले रास्ते से पुलिस मुठभेड के उपरान्त अभियुक्त ललित पुत्र प्रीतम निवासी ग्राम खिरवा जलालपुर थाना सरधना जिला मेरठ उम्र 25 वर्ष को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिसमें पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं एक चोरी की स्कूटी बरामद की गयी है।

अभियुक्त थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर के मु0अ0सं0 169/2023 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त है। स्कूटी के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो स्कूटी को अभि0 के द्वारा दिल्ली से चोरी किया गया था, जिसके सम्बन्ध में पुलिस स्टेशन एम.वी. थेफ्ट दिल्ली पर एफआईआर नं0-0546/2023 पंजीकृत है। मुठभेड मे घायल हुए अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध दर्जनों मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-126 पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग एप के माध्यम से धोखाधड़ी/छिनैती करने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
नोएडा थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,कब्जे से 1 तमंचा, 1 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद।
बिसरख पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरो को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।