ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल- 4 के अधिकारियो द्वारा ग्रेटर नोएडा परी चौक नियर टॉयलेट रैन बसेरा स्थापित करवाया है। जिसका रिबन काटकर व नारियल फोड़कर शुभारंभ दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने किया। विधायक ने आश्वासन दिया है कि शहर में कोई भी असहाय गरीब व्यक्ति रोड पर ठंड में नहीं रहना रहेगा। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी, मौनू गुर्जर तुगलपुर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा शहर में किसी भी व्यक्ति को कोई भी असहाय, परेशान व्यक्ति मिलता है उसको रैन बसेरों में पहुंचाने का कष्ट करें ।
ग्रेटर नोएडा में जगह-जगह रैन बसेरा बनाए गये हैं- जिम्स हॉस्पिटल कासना, पी 3 बरात घर ,परी चौक पिंक टॉयलेट के पास, इकोटेक 3 हबीबपुर गांव के पास, गाँव तिलपता मैन सूरजपुर दादरी रोड पर , सादोपुर के मंदिर पर, सेक्टर डेल्टा टू बरात घर
एक्टिव सिटीजन टीम ने प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एन जी वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह प्रबंधक सुरेंद्र भाटी सहायक प्रबंधक हरेन्द्र सिंह ,होसियार सिंह के द्वारा नाइट सेंटर रैन बसेरा में असहाय लोगों के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था कराने के लिए सभी का
धन्यवाद।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।