मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास मिशन के अंतर्गत प्रदेश के पांच असेवित जनपदों में समाज कल्याण विभाग को विद्यालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें से एक का निर्माण जेवर विधानसभा में कराया जाएगा, जिसका समाज कल्याण विभाग द्वारा आवासीय सुविधायुक्त विद्यालय का संचालन किया जाएगा। इसके लिए भूमि भी चिन्हित कर ली गई है। इस सर्वोदय विद्यालय में छात्रावास, विद्यालय भवन, खेलकूद के मैदान सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस संबंध में शीघ्र ही शासनादेश जारी हो जाएगा।इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि *”उत्तर प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग को अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी को लेकर प्रदेश में पांच नए सर्वोदय विद्यालयों के निर्माण की स्वीकृति प्रदेश सरकार ने प्रदान की है। यहां बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा गृह जनपद में ही प्राप्त होगी।



More Stories
सीएम योगी “स्कूल चलो अभियान” का वाराणसी से करेंगे भव्य शुभारंभ,नामांकन, पाठ्य-पुस्तक वितरण और जन जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर।
दिल्ली – इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई किराया बढ़ाया,आज रात 12 बजे से लागू।
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।