हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा* का सूत्र देने वाले गायत्री सिद्ध प॰श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा जी के सूक्ष्म संरक्षण में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा तीन दिवसीय 51 कुंनडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क 4 में हुआ।
भारतीय संस्कृति के आधार: यज्ञ पिता एवं गायत्री माता को आधार बनाकर इसका उद्देश्य बाह्य एवं आंतरिक वातावरण की शुद्धि, मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण जैसी देव्य योजनाएँ हैं। 7 मार्च को लगभग 500 बहनों की कलश यात्रा से इसका शुभारंभ हुआ, 8 मार्च को हज़ारों श्रद्धालुओं ने विराट गायत्री यज्ञ/दीप यज्ञ/डॉ चिन्मय पण्ड्याजी शेफाली दीदी का उद्बोधन का पुण्य लाभ प्राप्त किया। और 9 मार्च को पूर्णाहुति के साथ इसका समापन हुआ। इस आयोजन में 100 से अधिक संस्कार निःशुल्क कराये गये जैसे गुरु दीक्षा, अन्नाप्राशन, विद्यारंभ, पुंसवन, मुण्डन इत्यादि। पुस्तक मेला एवं प्रदर्शनी सभी के लिए मुख्य आकर्षण रहे। सभी श्रद्धालु भाई-बहनों ने इस आयोजन में सपरिवार भाग लेकर महान पुण्य लाभ अर्जित किया। निवेदक- महेश कुमार शर्मा एवं टीम, प्रज्ञा विस्तार केंद्र। मार्गदर्शक: गायत्री चेतना केंद्र, नोएडा। तत्वावधान: शान्तिकुंज हरिद्वार।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।