ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-थ्री स्थित सीनियर सिटीजन सोसाइटी और ओमीक्रॉन थ्री स्थित मिग्सन अल्टिमो के निवासियों के लिए बृहस्पतिवार को खुशी का वह पल आ ही गया, जिसका उनको लंबे समय से इंतजार था। दोनों सोसाइटियों में रजिस्ट्री की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को प्रारंभ हो गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की प्रयास से बृहस्पतिवार को सेक्टर पी-थ्री स्थित सीनियर सिटीजन सोसाइटी और ओमीक्रॉन थ्री स्थित मिग्सन अल्टिमो में फ्लैट खरीदारों के नाम रजिस्ट्री करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्राधिकरण और रजिस्ट्री विभाग के अधिकारीगण मौके पर जाकर कैंप लगाकर रजिस्ट्री कर रहे हैं। पहले दिन दोनों जगहों पर लगभग 20-20 रजिस्ट्री हो भी गई हैं। ओएसडी व एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव का कहना है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इन दोनों फ्लैट खरीदारों को अतिशीघ्र मालिकाना हक दिलाने के लिए दोनों सोसाइटियों में शिविर लगा दिए हैं। रजिस्ट्री करने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी। दोनों सोसाइटीवासियों को अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।