पुलिस कमिश्रर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार जनपद में आगामी त्योहारो होली व रमजान के दृष्टिगत शांति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु कमिश्ररेट में समय समय पर अधिकारिगणों द्वारा, पीस कमेटी तथा धर्मगुरूओं के साथ मीटिंग की जा रही है इसी क्रम में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा द्वारा सम्बन्धित

जोन के एसीपी के साथ थाना जारचा व थाना दादरी में सम्मानित नागरिको के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु मीटिंग आयोजित की गयी। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार तथा सम्बन्धित एसीपी द्वारा मीटिंग में सम्मिलित सम्भ्रांत नागरिकों से कहा गया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के साथ ही हम सभी की भी जिम्मदार नागरिक होने के नाते ड्यूटी बनती है। इस दौरान मीटिंग में सम्मिलित नागरिको से अपील करते हुये उपद्रवियों द्वारा फैलायी जाने वाली किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने के कहा गया। किसी भी प्रकार की गलत अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी गयी, यदि असामाजिक तत्वों द्वारा कोई घटना कारित करने का प्रयास किया जाता है तो तत्काल पुलिस से सम्पर्क करें, जिससे पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जा सके।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।