ग्रेटर नोएडा: शहर के सेक्टर ईटा- 1 स्थित महर्षि पाणिनि वेद- वेदांग- विद्यापीठ गुरुकुल में संगीत कार्यशाला का आयोजन गुरुकुल द म्युजिकोलॉजी फाउंडेशन के सदस्य संगीत गुरु आनंद मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें वेद-वेदांग की शिक्षा ग्रहण कर रहे बटुकों को संगीत की बारीकियों से रूबरू कराया गया। म्यूजिक गुरु आनंद मिश्रा ने बताया सामवेद में संगीत का विस्तृत वर्णन किया गया है। उसी में स्वर और उनके स्थान विस्तार से बताये गये हैं।

उन्होंने बताया कि गायन, वादन और नृत्य का समावेश ही संगीत है। बटुकों को सुर और ताल की जानकारी के साथ-साथ वाद्य यंत्र,नृत्य और गायन कितने प्रकार के होते हैं इस बारे में बताया।
म्यूजिक गुरु उपेंद्र ने बटुकों को अलंकार, अनमोल भट्ट ने तबला और प्रांजल ने गायन का प्रैक्टिकल अभ्यास कराया।
बटुकों ने भी कार्यशाला में बढ़-चढ़ कर उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर गुरुकुल के आचार्य प्रेमकांत दीक्षित, आचार्य
सच्चिदानन्द तिवारी, रोहित प्रियदर्शन, उपेंद्र कुमार, अनमोल भट्ट, प्रांजल आदि मौजूद रहे।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।