ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह ने बृहस्पतिवार सुबह छह बजे 130 मीटर रोड की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सर्विस रोड पर गंदगी दिखी। सफाईकर्मी व सुपरवाइजर भी नदारद दिखे, जिसके चलते संबंधित फर्म एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग सेल प्रा. लि. पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद वरिष्ठ प्रबंधक ने सिग्मा वन पहुंचे। वहां कुछ सफाईकर्मी सुपरवाइजर से नाराजगी के चलते काम नहीं कर रहे थे। उनसे बातचीत कर नाराजगी दूर करते हुए सफाई कार्य को शुरू कराया। सेक्टर अल्फा वन में कूड़े के ढेर पर नाराजगी जताई। नियमित रूप से कूड़ा हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर ईकोटेक थ्री और चार मूर्ति चौक के आसपास के एरिया का भी निरीक्षण कर सफाई का जायजा लिया। चेतराम सिंह ने औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहने की बात कही है।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।