NCR Live News

Latest News updates

बिसरख पुलिस ने 2 शातिर बदमाशो को पुलिस मुठभेड में किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मो0सा0, 2 तमंचे 315 बोर,4 जिन्दा कारतूस व 18,850 रूपये बरामद।

ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर आज दिनांक 14.06.2024 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक मो0सा0 स्पलैंडर पर 2 संदिग्ध व्यक्ति सवार थे जिन्हें 06 प्रतिशत पर रूकने का इशारा किया किन्तु नहीं रुके और तेज रफ्तार से रोजा याकूबपुर 06 प्रतिशत के प्लाटों की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। पुलिस पार्टी द्वारा पीछा करने पर रास्ता खराब होने के कारण मो0सा0 फिसलकर गिर गई मो0सा0 पर सवार दोनो व्यक्ति खाली जमीन की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगे। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु की गयी फायरिंग में बदमाश 1. दीपक उर्फ बन्टी पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम अजगरा थाना हसायन जिला हाथरस हालपता नितिन का मकान ग्राम प्राइमरी स्कूल के पास गढी चोखण्डी थाना फेस 3 गौतमबुद्धनगर 2. रवि कुमार पुत्र शिवचरण सिंह निवासी ग्राम अजगरा थाना हसायन जिला हाथरस हालपता नितिन का मकान ग्राम प्राइमरी स्कूल के पास गढी चोखण्डी थाना फेस 3 गौतमबुद्धनगर गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशों के कब्जे से 01-01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01-01 खोखा कारतूस व 02-02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक चोरी की मोटर साइकिल स्पलेण्डर रजि0 नं0 यूपी 81 सीडी 3920 व 18,850 रूपये बरामद। घायल बदमाशों ने बताया कि वे लूट के इरादे से थाना क्षेत्र में घूम रहे थे। पुलिस द्वारा घायल बदमाशों को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया जा रहा है। इनके आपराधिक इतिहास व अन्य विस्तृत जानकारी की जा रही है।

अभियुक्तों का विवरणः
1.दीपक उर्फ बन्टी पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम अजगरा थाना हसायन जिला हाथरस हालपता नितिन का मकान ग्राम प्राइमरी स्कूल के पास गढी चोखण्डी थाना फेस 3 गौतमबुद्धनगर ।
2. रवि कुमार पुत्र शिवचरण सिंह निवासी ग्राम अजगरा थाना हसायन जिला हाथरस हालपता नितिन का मकान ग्राम प्राइमरी स्कूल के पास गढी चोखण्डी थाना फेस 3 गौतमबुद्धनगर।

 

About Author