डांस के साथ – स्केटिंग ( रोल बॉल ) में अपनी रुचि को बढ़ाते हुए कर रहे है ख़ुद को मज़बूत।डूंगरपुर रिलखा गाँव निवासी विक्की गौतम इन दिनों स्टेट और नेशनल रोल बॉल गेम्स के अभ्यास में लगे है ।विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल से किया था सफ़र सुरू , गुरु रविकांत ठाकुर जी से मिली डांस और स्केटिंग की प्रेरणा ।वर्ष 2020 स्केटिंग पर डांस कर ,

रियलिटी शो ( डांस मास्टर चैप्टर 3 ) के टॉप 30 में बनाई थी जगह |वर्ष 2013 इंटर स्कूल इंविटेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया ।समसरा वर्ल्ड अकैडमी – वर्ष 2014 में गौतम बुद्ध डिस्ट्रिस्ट इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग स्पीड चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया |वर्ष 2015 में नेशनल स्केट रिंग बॉल चैंपियनशिप ( इंदौर ) में अपनी टीम के साथ स्वर्ण पदक पर किया कब्जा ।ग्रेटर नोएडा रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2016-17 में रजत पदक हासिल किया |स्केटिंग के साथ – साथ डांस में भी विक्की गौतम ने प्रदेश व विदेश में नाम रोशन किया है ।वर्ष 2020 को नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप ( वेस्ट बंगाल ) में उत्तर प्रदेश का किया प्रतिनिधित्व हासिल किया स्वर्ण पदक , और नेपाल के लिये हुआ सिलेक्शन ।वर्ष 2021 को नेपाल में हुई माउंट एवरेस्ट डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भारत का किया प्रतिनिधित्व हासिल किया स्वर्ण पदक ।इसके साथ साथ अन्य कम्पटीशन व चैंपियनशिप का ख़िताब अपने नाम कर चुके है ।विक्की गौतम अब अपना पूरा ध्यान ( स्केटिंग रोल बॉल ) गेम्स पर लगा रहे है ।कोच मिलिंद शर्मा से ले रहे है प्रेरणाविक्की गौतम ने बताया , ज़्यादा आसान नहीं रहा मेरा सफ़र मेरे गाँव में सपोर्ट्स पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है ।सुरू में बहुत सारी परेशानी हुई , धीरे-धीरे लोग सपोर्ट करने लगे मुझे ।वर्ष 2013 से में डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन व जी॰बी॰ नगर रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन से जुड़ा था ।बचपन से ही अपने स्पोर्ट्स व पढ़ाई को साथ ले कर चल रहा हूँ । घर वालों ने भी साथ दिया , और मेरा मनोबल बढ़ायामेरे लिये डांस भी स्पोर्ट्स का ही एक पार्ट है जो मुझे फिट रहने मैं मदद करता है ।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।