
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट द्वारा आज शाम होटल यू टर्न सेलिब्रेशन, ग्रेटर नोएडा में दशहरा के पावन पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत प्रदेश कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले 19 अक्टूबर को होने वाले शस्त्र पूजन कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श करना था।सभी सदस्यों ने कार्यक्रम के उत्कृष्ट आयोजन हेतु अपने सुझाव और योजनाएं प्रस्तुत कीं। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को शस्त्र पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा और सभी की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी।इस अवसर पर संगठन के कुछ पदाधिकारियों की पदौन्नति भी की गई जिसमैं शरद सिंह जी को पूर्वांचल का अध्यक्ष बनाया गया मनोज सिंह को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई और मोहित चौहान को जिलाध्यक्ष गाज़ियाबाद नियुक्त किया गया!राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कर्नल चमन सिंह सिसोदिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समरपाल सिंह चौहान राष्ट्रीय महामंत्री रणजीत सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह परमार दिल्ली प्रदेश संयोजक सुनील सिंह प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मनोज सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह अरविंद सिंह ठाकुर राजीव सिंह पूर्व गाज़ियाबाद जिलाध्यक्ष निशित रावल संजीव चौहान नितिन चौहान सत्यापाल सिंह राघव अनिल कुमार सिंह विनय कुमार सिंह अनुज राघव प्रमोद चौहान शिवम भदौरिया मोहित चौहान और अन्य साथी उपस्थित रहे।
More Stories
लखनऊ – DGP राजीव कृष्ण का जिले के अफसरों को निर्देश,जुलूस के दौरान शस्त्रों का ना हो प्रदर्शन- डीजीपी।
इटावा उपद्रव मामले में बड़ी कार्रवाई, गगन यादव पर केस दर्ज,उपद्रव के दौरान पुलिस पर पथराव,कई वाहन क्षतिग्रस्त।
लखनऊ -कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी की बड़ी बैठक,आगामी पर्वों को लेकर अधिकारियों को दिया निर्देश,कौशांबी,इटावा,औरैया की घटनाओं पर मुख्यमंत्री गंभीर।