नेवल वेटरन वेल्फेयर एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर उ.प्र से जुड़े पूर्व नौसैनिकों ने रविवार 01 दिसंबर 24 भारतीय नौसेना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का संचालन वेटरन दीवान सिंह भाकुनी ने वहा उपस्थित सभी साथियों का स्वागत करते हुए किया। डाक्टर ईश्वर सिंह ने नौसैना के बारे महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा की नौसेना देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ साथ भारतीय सभ्यता और संस्कृति की भी रक्षक है। हमें गर्व है कि हम सब साथी नौ सेना के हिस्सा बने। इस अवसर पर
एसोसिएशन के वरिष्ठ भूतपूर्व नौसैनिक रूप राम सिंह मुख्य अतिथि रहे। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट वेटरन लेखराज सिंह मावी, वासुदेव शर्मा, नगेंदर सिंह नागर, राकेश कुमार गुप्ता और महेश कुमार, अनिल कुमार तिवतिया, सुशील कुमार तथा गौतम बुद्ध नगर के भूतपूर्व नौसैनिक सम्मलित रहे।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।