दनकौर-: बृहस्पतिवार दिनांक 16 जनवरी को किसान एकता महासंघ की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व कैंप कार्यालय डूंगरपुर रीलका गांव में सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता मास्टर इंदरपाल एवं संचालन जिलाध्यक्ष अरविन्द सैकेटरी ने किया इस दौरान संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि नागर ने बताया किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक मे चर्चा हुई किसान एकता महासंघ लगातार किसानों की समस्याओं को उठाकर उनका निस्तारण कराने का काम कर रहा है बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए भारतीय किसान यूनियन अंबावता छोड़कर रविंदर नागर किसान एकता महासंघ में शामिल हुए जिनको राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, सावित्री देवी को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, विजेंद्री को तहसील उपाध्यक्ष दादरी महिला मोर्चा, अंजू को तहसील उपाध्यक्ष दादरी महिला मोर्चा,सीमा शर्मा को तहसील सचिव दादरी महिला मोर्चा,राजीव भाटी तहसील अध्यक्ष दादरी,सोनू तोगड तहसील उपाध्यक्ष दादरी नियुक्त किया सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी व पूर्ण निष्ठा से संगठन में कार्य करने की शपथ दिलाई इस मौके रमेश कसाना, डॉ जाफर खान ,अमित नागर,अतर सिंह प्रधान,गजराज सिंह,रमेश शर्मा,हरेंद्र कसाना,नीरज कसाना,ओमेंद्र सिंह, गिर्राज कसाना,सरवन नागर, जितेंद्र भाटी, ज्ञानेंद्र कसाना, शिवम कसाना, सोनू कसाना,संतोष कसाना सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।