ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 23.01.2025 को थाना इकोटेक-3 क्षेत्र मे कुछ अज्ञात चोर द्वारा मंदिर के दान पात्र से रूपये व मंदिर की घण्टी चोरी की गयी थी। उपरोक्त घटना के सफल अनावरण हेतु तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था।
दिनांक 05.02.2025 को थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा लोकल इन्टेलीजेन्स व बीट पुलिसिंग की सहायता से उपरोक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 चोर 1.आनन्द पुत्र अनूप सिंह 2.अमन पुत्र राम निवास 3.साहिल पुत्र राकेश को ग्राम सुत्याना मे सैनिक विहार टी प्वाईंट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से मंदिर से चोरी किये 17,446 रूपये नगद, मंदिर की 01 घण्टी व 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
अभियुक्तों के नाम
1.आनन्द पुत्र अनूप सिंह निवासी ग्राम खनवर नवादा थाना नगरा जिला बलिया वर्तमान पता पंचमुखी मन्दिर ठेके वाली गली ग्राम कुलेसरा, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर उम्र-करीब 21 वर्ष।
2.अमन पुत्र राम निवास निवासी बंजारा बस्ती ग्राम कुलेसरा, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 23 वर्ष।
3.साहिल पुत्र राकेश निवासी ग्राम चौडेरे माता वाला थाना डिबाई जिला बुलन्दशहर वर्तमान पता कुलेसरा, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 23 वर्ष।



More Stories
बिसरख पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरो को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।
ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार,कब्जे से 1 तमंचा .315 बोर मय 1 जिन्दा कारतूस बरामद।
नोएडा थाना सैक्टर 58 पुलिस ने 1 वाहन चोर को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल व एक अवैध चाकू बरामद।