ग्रेटर नोएडा/ दिल्ली की विधानसभा की बड़ी जीत से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश और उल्लास का माहौल है ।

पूरे देश में पार्टी जश्न मना रही है वहीं ग्रेटर नोएडा में कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है I।भा ज पा नेता व जिला मीडिया प्रभारी पंकज रावल ने दिल्ली और मिल्कीपुर की जीत पर खुशी जताते हुए जनता जनार्दन के विश्वास की जीत बताया । उन्होंने बताया कि दिल्ली की जनता लुभावन भरे एजेंडों से ऊब चुकी थी को 10 साल परखा लेकिन केजरीवाल हर मोड पर विफल रहे और परिणाम ये रहा कि जनता ने सिरे से खारिज कर दिया । मिल्कीपुर जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि ये योगी के सुशासन की बड़ी जीत है । जनता उसी को मौका देगी जो राष्ट्रीय धरोहर सनातन का सम्मान करते हुए सर्वांगीण विकास करेगी ।कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशियों को आपस में शेयर किया ।इस मौके पर मोहन चौधरी, गजेंद्र सिंह, सुशील सिरोही, बी एस डागर, विकास आदि कई कार्यकर्ता रहे मौजूद ।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।