ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 22.02.2025 को थाना कासना पुलिस द्वारा सिरसा गोल चक्कर पर चैकिंग की जा रही थी तभी सामने से एक संदिग्ध मो.सा आती हुयी दिखाई दी जिसे रूकने का इशारा किया गया लेकिन मो.सा. सवार पीछे मुडकर भागने लगे।

पुलिस द्वारा मो.सा. सवार का पीछा किया गया। अपने आप को घिरता देख मो.सा. सवार द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान दानिश पुत्र अकबर निवासी कालापीर थाना सिकंदराबाद बुलंदशहर के रूप में हुयी। बदमाश के कब्जे से 01 मो.सा. स्पलैंडर तथा 01 तमंचा .315 बोर, 1 खोखा व 1 जिंदा कारतूस बरामद। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध नकबजनी ,चोरी, गैंग्स्टर आदि आधा दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त का विवरण-
दानिश पुत्र अकबर निवासी मोहल्ला कालापीर थाना सिकन्दरावाद जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 22 वर्ष



More Stories
ग्रेटर नोएडा युवती की हत्या करने वाले आरोपी से पुलिस की हुई मुठभेड़,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,एक तरफा प्यार में की थी हत्या।
ग्रेटर नोएडा थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा कंपनी का माल चोरी/गबन करने वाला वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से लगभग 15 लाख रुपये के धागे व थ्रेड कटर बरामद।