August 17, 2025

NCR Live News

Latest News updates

नोएडा थाना सेक्टर-39 पुलिस ने गाड़ियो के चोरी किये हुए टायरो को खरीदने-बेचने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी के 19 टायर व एलाय व्हील बरामद।

गौतमबुद्धनगर नोएडा दिनांक 22.03.2025 को थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से गाड़ियो के चोरी किये हुए टायरो को खरीदने-बेचने वाले 02 शातिर अभियुक्त 1.मौ0 जीशान पुत्र मौ0 शादिक 2.इमरान पुत्र अब्दुल समद को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 04 टायर मय एलोय व्हील होण्डा सिटी, 04 टायर मय एलोय व्हील आई-20, 04 टायर मय एलोय व्हील क्रेटा, 04 टायर मय एलोय व्हील वर्ना व 03 टायर मय एलोय व्हील कीआ सेल्टास कार बरामद हुए है। बरामद टायर के संबंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।
अभियुक्तों का विवरणः
1.मौ0 जीशान पुत्र मौ0 शादिक निवासी मैन बाजार, सीताराम काली मस्जिद, तुर्कमान गेट, थाना कमला मार्किट, दिल्ली उम्र करीब 36 वर्ष।
2.इमरान पुत्र अब्दुल समद निवासी एलजेएफ-8, टावर ए पाम आशियाना, थाना बिसरख, सेक्टर-1, ग्रेटर नोएडा वेस्ट उम्र करीब 34 वर्ष।

 

 

About Author