ग्रेटर नोएडा आज दिनाँक 6/4/2025 को भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर बनाए जाने को लेकर दुजाना गाँव में दूजाना नागर क्लब द्वारा भव्य स्वागत समारोह बाबा फ़ार्महाउस क्लब व ग्रामवासियों ने किया कार्यक्रम में मुख्अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री गौतमबुद्धनगर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया ने की स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने एक युवा को गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष बनाकर भेजा आज जनपद के युवाओं में जोश है युवा देश की दिशा और दशा को बदलने वाला होता है अभिषेक शर्मा के दादा पिता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे हमे आशा है वो जिले के सभी लोगो को साथ लेकर भाजपा को और मज़बूत बनाने का काम करेंगे क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया ने कहा जनपद को एक ऊर्जावान जिलाध्यक्ष मिला जो संगठन के कार्यों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर जी कहा अभिषेक शर्मा के जिलाध्यक्ष बनने से युवाओं में जोश है युवा जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी से और बड़ी संख्या में युवा जुड़ेगा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी लोगो का आभार व्यक्त करते हुए कहा पार्टी के द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ संगठन और सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुँचाते हुए जनता के कार्यों में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाएंगे कार्यक्रम को एमएलसी श्रीचन्द शर्मा पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर ने भी अपना सम्बोधन दिया इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक मास्टर तेजपाल नागर पवन नागर हरेन्द्र नागर अनिल प्रधान महेंद्र नागर अमन कौशिक दीपक नागर कर्मवीर आर्य रवि जिन्दल नीतीश भाटी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।