अयोध्या स्थित राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मंगलवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई है और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है।
ईमेल प्राप्त होते ही अयोध्या प्रशासन और सुरक्षा बल हरकत में आ गए। पूरे मंदिर क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। बावजूद इसके, मामले की गंभीरता को देखते हुए राम जन्मभूमि ट्रस्ट के लेखा अधिकारी महेश कुमार ने साइबर थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर एफआईआर लिखी गई।
राम मंदिर देश के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस कारण सुरक्षा को लेकर प्रशासन शुरू से ही सतर्क रहा है, लेकिन धमकी के बाद अब अतिरिक्त बलों की तैनाती और निगरानी के उपाय और मजबूत कर दिए गए हैं



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।